Jamshedpur sports news : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान को डेवलपमेंट करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur sports news : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान को डेवलपमेंट करने की मांग

जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के सदस्यों ने एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के खस्ता हाल से रघुवर दास को रूबरू कराया. साथ ही मांग की कि जल्द ही ग्राउंड में आये दिन होने वाली शादी पार्टी और अन्य आयोजनों पर रोक लगाया जाये. यह मैदान केवल खेल के लिए संरक्षित किया जाये. पार्टी होने से मैदान में गंदगी फैलता और मैदान में कई जगहों पर गड्ढा हो रहा है. इससे सुबह में वॉकिंग करने वाले आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. निजी आयोजन के कारण यहां पर कई दिनों तक खेल गतिविधि ठप हो जाती है. साथ ही सदस्यों ने मैदान में एक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की भी मांग की.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola