ePaper

Jsca under 19 inter district cricket tournament : रांची की टीम ने 249 रन से दर्ज की शानदार जीत

Updated at : 10 Jan 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca under 19 inter district cricket tournament : रांची की टीम ने 249 रन से दर्ज की शानदार जीत

रांची की टीम ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को 249 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रांची की टीम ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को 249 रन से मात दी. गम्हरिया स्थित टीजीएस ग्राउंड में खेले गये इस मैच में रांची की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89.4 ओवर में दस विकेट पर 390 रन बनाए. कुमार ऋषभ न मनमीत सागर ने 79-79 रनों की पारी खेली. लोहरदगा के आयुष पोद्दार ने तीन व अभिषेक लहरी ने दो विकेट लिये. जवाब में लोहरदगा की टीम 44.1 ओवर में दस विकेट पर 141 रन ही बना सकी. यश ने 35 रनों का योगदान दिया. रांची की ओर से इशान ओम व प्रशांत सुमन ने चार-चार विकेट लिये. इशान ओम प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola