B DIVISION CRICKET LEAGUE : विनीत की घातक गेंदबाजी से एआर एकादश जीता

Updated at : 17 Feb 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
B DIVISION CRICKET LEAGUE : विनीत की घातक गेंदबाजी से एआर एकादश जीता

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 52 रन से हराया. एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में दस विकेट पर 136 रन बनाए. बंटी कुमार ने 48 व प्रभजोत सिंह ने 26 रनों की पारी खेली. एनसीसी की ओर से हर्ष मुखी ने तीन व आयुष खरे ने दो विकेट लिये. जवाब में एनसीसी की टीम 32.2 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गयी. अरविंद कुमार ने 30 व रोशन कुमार ने 17 रनों की पारी खेली. एआर एकादश की ओवर से विनीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिये. बंटी कुमार ने तीन विकेट चटकाये. विनीत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola