Jsca B Division Cricket League : एआर एकादश की टीम ने रुरल ग्रीन को 5 विकेट से हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 29 Dec 2025 7:39 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. एआर एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को पांच विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एआर एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को पांच विकेट से मात दी. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये इस मैच में रुरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए. रेमंड हपडगड़ा ने 46 रन, तुषार ने 30 व अराध्या सिंह ने 25 रनों की पारी खेली. एआर एकादश के विनीत सिंह ने दो विकेट लिए. जवाब में एआर एकादश की टीम 31.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया. राजेश कोराई ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. रवि ने 35 रनों का योगदान दिया. रुरल ग्रीन की ओर से रेमंड हपडगड़ा ने तीन व शुभम नाग ने दो विकेट लिये. एआर एकादश के राजेश कोराई को प्लेय ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola