jsca A division league: रोमांचक मैच में यंग ब्वॉयज ने टाटा स्टील को 1 विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

यंग ब्वॉयज की टीम ने शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर को विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर को विकेट से हराया. टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बनाए. सौरभ तिवारी ने 86 रनों की शानदार पारी खेली. इसमें 4 चौके व 3 छक्के शामिल है. यंग ब्वॉयज की ओर से चंदन मुखी ने तीन विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 46.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमरदीप सिंह ने 76, अर्णव सिन्हा ने 70 रन और चंदन मुखी ने 34 रन की नाबाद पारी खेली. टाटा स्टील के लिए मिथुन मुखर्जी ने चार और युवराज ने दो विकेट लिये. चंदन मुखी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola