Jsca A Division Cricket League : शुभम वर्मा का नाबाद शतक, एमसीसी की टीम 80 रन से जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca A Division Cricket League : शुभम वर्मा का नाबाद शतक, एमसीसी की टीम 80 रन से जीती

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 80 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 80 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये इस मैच में एमसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में तीन विकेट पर 289 रन बनाए. शुभम वर्मा ने 138 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. इसमें 2 छक्के व 13 चौके शामिल है. रोहित नायक ने 75 व विजय शंकर मिश्रा ने 43 रन बनाए. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 39.3 ओवर में 209 रन पर ढेर हो गयी. निशिकांत कुमार ने 71, रिशु कुमार साहू ने 37 और चिरंजीत प्रधान ने 24 रन बनाए. एमसीसी की ओर से रितेश पटेल ने पांच विकेट लिये. विजय शंकर मिश्रा को तीन विकेट मिला. शुभम वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola