Jsca A Division cricket league Amayank:अमयंक यादव के सामने अर्बन सर्विसेज हुआ पस्त

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में अर्बन सर्विसेज को 51 रन से हराया. पायोनियर के जीत के हीरो अमयंक यादव रहे. सलामी बल्लेबाजी अमयंक यादव ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 7 ओवर में मात्र 18 रन देकर पांच विकेट लिये. वहीं, पायोनियर के अजय सोनू टी को तीन विकेट मिला. पायोनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में दस विकेट पर 136 रन बनाए. अर्बन सर्विसेज के लिए राहुल सिंह ने छह विकेट लिये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 20.4 ओवर में 85 रन पर सिमट गयी. अमयंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola