ePaper

JSCA A Division: Urban Services team defeated Loyola Blues by 26 runs

Updated at : 25 Jan 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
JSCA A Division: Urban Services team defeated Loyola Blues by 26 runs

jamshedpur sports news jsca : को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने लोयोला ब्लूज को 26 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने लोयोला ब्लूज को 26 रन से हराया. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में दस विकेट पर 192 रन बनाये. आदित्य कुमार ठाकुर ने 51, एन आदित्य राज ने 36 रनों का योगदान दिया. लोयोला ब्लूज के चेतन कुमार व अमित कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 49 ओवर में 166 रन पर सिमट गयी. शुभम वर्मा ने 43 रन बनाये. अर्बन सर्विसेज की ओर से राहुल सिंह और सत्यम सिंह ने चार-चार विकेट लिये. राहुल सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola