jsa premier divsion football league : जेएफसी रिजर्व व जेबीसी का मैच रहा गोल रहित ड्रॉ

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 21 Aug 2025 8:54 PM

विज्ञापन

जेएफसी रिजर्व और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएफसी रिजर्व और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. जेएफसी के खिलाड़ियों ने मैच के अधिकांश समय जेबीसी पर दबदबा बनाए रखा और बेहतर मौके बनाए. लेकिन, जेएफसी की टीम गोल करने में असफल रही. जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब अनुशासित और एकजुट रहा और जेएफसी के लगातार हमलों का सामना किया. मैच के दौरान जेएफसी रिजर्व के रोनाल्डो सिंह को, जेबीसी के सुनील किस्कू, संजय महाली, लक्ष्मण बास्के, पकंज, और जेबीसी के कोच को रेफरी ने चेतवानी दी. शुक्रवार को टाटा मोटर्स और दलमा टाईगर के बीच रोमांचक मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा. यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola