Jsa premier division football league at telco : स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर ने जीएफए को 5-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन
Jsa premier division football league at telco : स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर ने जीएफए को 5-0 से हराया

स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए) को 5-0 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए) को 5-0 से हराया. सुमंत मूलगावकर स्टेडियम, टेल्को में मंगलवार को खेले गये इस मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की जीत के हीरो रवि राज मुर्मू रहे. उन्होंने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. रवि राज मुर्मू ने मैच के 07वें, 25वें, 46वें और 56वें मिनट में गोल किये. वहीं, राजाराम मार्डी ने 37वें मिनट में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर के लिए एक गोल किया. चुंका सोरेन को रेफरी ने मैच के 41वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया. जीत के साथ स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर को तीन अंक मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola