jsa premier division football league:झारखंड स्पोर्टिंग क्लब 4-2 गोल से जीता

Updated:
विज्ञापन
jsa premier division football league:झारखंड स्पोर्टिंग क्लब 4-2 गोल से जीता

जमशेदपुर. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में क्लासिक एट फुटबॉल क्लब नरवा को 4-2 दो से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में क्लासिक एट फुटबॉल क्लब नरवा को 4-2 दो से मात दी. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को खेले गये इस मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अजित तिर्की (67वें व 88वें मिनट) ने दो, मोंगला हांसदा व सुखलाल हेंब्रम ने एक-एक गोल किया. वहीं, क्लासिक एट फुटबॉल क्लब नरवा के लिए सुनील मुंडा और गौरव मुखी ने एक-एक गोल किया. क्लासिक एट के जयपाल सिंह सिरका व गौरव मुखी को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब के भीम सोरेन और मोंगला हांसदा को रेफरी ने चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola