jsa a division league at armoury ground: यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी ने सरना डॉटकॉम को हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में सरना डॉटकॉम को 2-1 से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में सरना डॉटकॉम को 2-1 से मात दी. मैच के पांचवें मिनट में रवि गागराई ने एक शानदार गोल करते हुए यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को पहली बढ़त दिलायी. 36वें मिनट में बाया मांझी ने गोल दागते हुए यूनाइटेड एकेडमी की बढ़त को दोगुनी कर दी. मैच के दूसरे हाफ सरना डॉटकॉम ने वापसी करने का प्रयास किया. रामचंद्र मुर्मू ने 60वें मिनट में गोल दागकर सरना डॉटकॉम की वापसी करायी. लेकिन, इसके बाद कोई भी गोल नहीं हो सका और यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी की टीम ने मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola