jsa a division league : ग्राम विकास केंद्र ने आदिवासी डेवलपमेंट को हराया

Updated:
विज्ञापन
jsa a division league : ग्राम विकास केंद्र ने आदिवासी डेवलपमेंट को हराया

ग्राम विकास केंद्र की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन को 2-0 से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ग्राम विकास केंद्र की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन को 2-0 से मात दी. जीत के साथ ग्राम विकास केंद्र को तीन अंक मिले. ग्राम विकास केंद्र के उग्राम सोरेन व विश्वनाथ महाली ने एक-एक गोल किया. आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के डैनियल टूडू को और ग्राम विकास के शीतल हेंब्रम को रेफरी ने चेतावनी दी. वहीं, टिनप्लेट ग्राउंड में विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मैच गोल रहित ड्रॉ रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola