जेपी सिंह बने अंडर-18 भारतीय बास्केटबॉल टीम के कोच

जमशेदपुर. शहर के जेपी सिंह को भारतीय अंडर-18 पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम जेपी सिंह
जमशेदपुर. शहर के जेपी सिंह को भारतीय अंडर-18 पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम जेपी सिंह के नेतृत्व में अगले महीने से श्रीलंका में होने वाली एसएबीए (साउथ ईर्स्टन एम्च्योर बास्केबॉल एसोसिएशन) अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. इससे पहले भी जेपी सिंह कई मौकों पर भारतीय बास्केटबॉल टीम को कोचिंग दे चुके हैं. 2005 में जेपी सिंह को भारतीय सीनियर बास्केटबॉल टीम का कोच बना गया था. भारती टीम ने उस समय फीबा एशिया कप में हिस्सा लिया था. उक्त जानकारी झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










