जेएनएसी ने साकची में बिल्डिंग किया सील

Updated at : 11 Jun 2020 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
जेएनएसी ने साकची में बिल्डिंग किया सील

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को साकची मोहम्मडन लाइन में बिना नक्शा के बन रहे एक बिल्डिंग को सील कर दिया. साकची मोहम्मडन लाइन होल्डिंग नंबर 968/ 969 विलपिस खातून के नाम से है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को साकची मोहम्मडन लाइन में बिना नक्शा के बन रहे एक बिल्डिंग को सील कर दिया. साकची मोहम्मडन लाइन होल्डिंग नंबर 968/ 969 विलपिस खातून के नाम से है. बिना नक्शा पास कराये भवन मालिक की ओर से जी प्लस सिक्स का निर्माण किया गया था. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर प्रभारी कर दारोगा एमकेएल दास व सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में जेएनएसी के अनुसेवक विनोद तिवारी व गणेश राम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग के जी प्लस टू के ऊपरी हिस्से को सील कर दिया.

वहीं कुछ भाग में लोग रह रहे थे. इस कारण उस हिस्से को फिलहाल छोड़ दिया गया है. बिल्डिंग सील करने के अलावा भवन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. जेएनएसी की कार्रवाई से अवैध नक्शा विचलन करने वालों में हड़कंप है.

बिना नक्शा के बनायी गयी जी सिक्स बिल्डिंग : जेएनएसी से बिना नक्शा पास हुए ही साकची मोहम्मडन लाइन में जी प्लस सिक्स भवन बनकर तैयार हो गया. यह सब पुलिस और जिला प्रशासन की सक्रियता की पोल खोल दी. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि साकची मोहम्मडन लाइन में अवैध तरीके से भवन का निर्माण कार्य चुनाव के पूर्व से चल रहा था. जेएनएसी की ओर से दो बार भवन मालिक को नोटिस देकर काम रोकने को कहा, लेकिन निर्माण कार्य को जारी रखा गया. प्रशासन के चुनाव, जनगणना और बाद में लॉकडाउन में व्यस्त रहने के कारण भवन मालिक की ओर से निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिसके कारण जेएनएसी को कार्रवाई करनी पड़ी.

नक्शा विचलन के दायरे में 200 से अधिक भवन : शहर के विभिन्न इलाकों में नक्शा विचलन के दो सौ से अधिक मामले हैं. शहर के सभी क्षेत्रों में नक्शा विचलन कर इमारतें बनायी जा रही हैं. ज्यादातर इमारतें बिना नक्शा पास कराये ही बनायी जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर चार मंजिला बनाने की मंजूरी लेकर पांचवीं मंजिल तक नक्शा विचलन किया गया है. नगर विकास विभाग ने नक्शा विचलन करने वालों पर नकेल कसने के आदेश जारी कर दिया है. जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के इलाके में लगभग 200 से अधिक इमारतों में नक्शा विचलन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola