Jamshedpur news. झामुमो का जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन स्थगित
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

वर्तमान समय में झामुमो देश के जवानों के साथ खड़ा है
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सरना धर्म कोड को लागू करने व जातीय जनगणना का विरोध करने को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए शुक्रवार के धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. यह जानकारी गुरुवार को जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने साकची झामुमो संपर्क कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि झामुमो केंद्रीय कमेटी द्वारा इसकी अगली तिथि बाद में तय की जायेगी. उसके बाद धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा. वर्तमान समय में झामुमो देश के जवानों के साथ खड़ा है. संवाददाता सम्मेलन में जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, शेख बदरूद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील कुमार महतो, प्रीतम हेंब्रम, झरना पाल, सविता दास, पिंटू लाल, संदीप चक्रवर्ती, जितेंद्र यादव, तनवीर अहमद, प्रेम कुंडू, प्रधान महतो, प्रकाश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










