झारखंड सीनियर महिला फुटबॉल टीम फाइनल राउंड में

WOMENS FOOTBALL : झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है.
जमशेदपुर. झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. बुधवार को सिल्लीगुड़ी में खेले गये ग्रुप-एच के एक मैच में झारखंड की टीम ने तेलंगाना को 2-0 से हराया. सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में हुए इस मैच में झारखंड की ओर से सुनीता मुंडा (37वें मिनट) और अमनीषा बाखला (52वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. ग्रुप एच में झारखंड की टीम शीर्ष स्थान प्राप्त करके फाइनल राउंड में प्रवेश किया. झारखंड के अलावा मेजबान पश्चिम बंगाल और ओडिशा की टीम भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश कर गयी है. झारखंड की टीम ने अपने दोनों मुकाबले में जीत हासिल. झारखंड की टीम ने अपने पहले मैच में मिजोरम को हराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










