ePaper

झारखंड झारखंड संतोष ट्रॉफी टीम घोषित

Updated at : 12 Nov 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड झारखंड संतोष ट्रॉफी टीम घोषित

jharkhand santosh trophy team. पश्चिम बंगाल की कल्याणी में 15 नवंबर से संतोष ट्रॉफी ग्रुप-सी के मुकाबले खेले जायेंगे. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल की कल्याणी में 15 नवंबर से संतोष ट्रॉफी ग्रुप-सी के मुकाबले खेले जायेंगे. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन हाल ही में संपन्न हुए झारखंड सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. झारखंड का पहला मैच 16 नवंबर को पश्चिम बंगाल से, 18 नवंबर को झारखंड का मैच बिहार से और 20 नवंबर को झारखंड का सामना उत्तर प्रदेश से होगा. फिलहाल झारखंड की टीम जमशेदपुर में है और बुधवार को टाटा फुटबॉल एकेडमी के साथ अभ्यास मैच खेलेगी. झारखंड टीम का मुख्य कोच सुदिप्तो मजूमदार और सहायक कोच दीपक कुमार को बनाया गया है. वहीं, मो शफीक टीम मैनेजर की भूमिका निभायेंगे. झारखंड टीम इस प्रकार है : विदेश तिर्की, मंजिल करमाली, उपेंद्र हजम, संदीप उरांव, अश्विन पूर्ति, रोहित तिग्गा, जय टोप्पो (रांची), बुद्धदेव उरांव (गुमला), मो अदनान, रंगलाल मुर्मू, बासेत हांसदा, संजय मुर्मू, ठाकुर किस्कू, रंजीत मार्डी, जयपाल सिंह सिरका (जमशेदपुर), गोविंद कालुंडिया, सिकुर देवगम (चाईबासा), चंद्रमोहन राय (सरायकेला), पंकज बास्के (धनबाद), कृष्णा हेंब्रम, मो फैजल हुसैन (बोकारो), हारिश बेदिया (रामगढ़).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola