ePaper

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 12 साइबर अपराधी बेनकाब

Updated at : 04 Sep 2025 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
Cyber Fraud

साइबर फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)

Cyber Crime: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 12 साइबर अपराधियों की पहचान की गयी है. सभी जमशेदपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Cyber Crime: झारखंड पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा सुराग हाथ लगा है. अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 12 साइबर अपराधियों की पहचान की गयी है. सभी अपराधियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. उक्त जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. आरोपी पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी.

कॉल सेंटरों पर ध्यान केंद्रित

शहर के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने की लगातार शिकायतें आ रही थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के टेल्को, गोविंदपुर और बिरसानगर थाना क्षेत्रों में संचालित कुछ कॉल सेंटरों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने कहा कि पहचाने गए कुछ साइबर अपराधी एक साल पहले तक छोटे-छोटे काम करते थे, लेकिन अब उनके पास लग्जरी कारें, फ्लैट और जमीनें हैं. उन्होंने बताया कि सभी को संपत्तियों के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया है. इस तरह के रैकेट में शामिल किसी भी व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जायेगा.

क्रिप्टोकरेंसी के जरिए की ठगी

एसपी ने कहा कि आरोपियों ने तकनीकी सहायता एजेंट और बैंक अधिकारी बनकर विदेशी ग्राहकों को निशाना बनाया और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए उन्हें ठगा है. उन्होंने बताया कि डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को आरोपियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है. जांच पूरी होने और दोषियों की गिरफ्तारी के बाद रैकेट और कार्यप्रणाली का अधिक विवरण दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

GST काउंसिल बैठक में झारखंड का पक्ष: वित्त मंत्री ने की राज्य को हर साल 2000 करोड़ मुआवजा देने की मांग

कांके में रिनपास के 100 वर्षों का गौरवशाली इतिहास, जानिए कैसे शुरू हुआ था सफर

Encounter: पलामू में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola