JHARKHAND MASTER ATLETICS : झारखंड के 55 एथलीट नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

Updated at : 03 Mar 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
JHARKHAND MASTER ATLETICS : झारखंड के 55 एथलीट नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

बेंगलुरु ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम घोषित कर दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बेंगलुरु में 4-9 मार्च तक 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में झारखंड के 55 एथलीट हिस्सा लेंगे. चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के एथलीट बेंगलुरु पहुंच गये हैं. झारखंड टीम में जमशेदपुर के 24 एथलीट शामिल हैं. जो, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. टीम में अंतरराष्ट्रीय एथलीट अवतार सिंह, एमएल चटर्जी, मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेश धोबी, पीजी सोय, हुसैनी लोहार, हरबिलास दास और सावित्री स्वैंया जेसी खिलाड़ी शामिल है. जिनसे पदक की उम्मीद है. झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव एसके तोमर में टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola