Master athletics: शहर की ललिता, पानोमनी व गीता ने मास्टर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 31 May 2026 10:45 PM
गोवा में राष्ट्रीय महिला मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में झारखंड की महिला एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है.
जमशेदपुर. गोवा में राष्ट्रीय महिला मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में झारखंड की महिला एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. झारखंड की टीम अभी तक प्रतियोगिता में कुल छह पदक जीत चुकी है. इसमें तीन रजत व तीन कांस्य पदक शामिल है. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर की एन ललिता राव ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते. उन्होंने ट्रिपल जंप व लांग जंप में रजत पदक और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया. शहर की गीता रानी ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ में कांस्य हासिल किया. सीआरपीएफ सुंदरनगर की पानोमनी मुंडी ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं. इसके अलावा हजारीबाग की दीपिका दास राय ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया. पदक विजेता खिलाड़ियों को मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव एसके तोमर ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










