JHARKHAND MASTER ATHLETICS : अचिंतो प्रमाणिक व अवतार सिंह ने नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते पदक

Updated at : 09 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
JHARKHAND MASTER ATHLETICS : अचिंतो प्रमाणिक व अवतार सिंह ने नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते पदक

4-9 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक हासिल किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बेंगलुरु में आयोजित 45वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन जमशेदपुर के वेटरन एथलीट अचिंतों प्रमाणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 10 हजार मीटर दौड़ में अचिंतो प्रमाणिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, अचिंतो प्रमाणिक को 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक मिला. इसके अलावा जमशेदपुर एक और वेटरन एथलीट अवतार सिंह ने रजत पदक हासिल किया. 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जेवलिन थ्रो इवेंट में उन्होंने यह पदक हासिल किया. अवतार सिंह 30.59 मीटर दूरी तक जेवलिन को फेंकने में कामयाब रहे. वहीं, 85 प्लस आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बी नरसिंह राव रजत पदक, 30 से अधिक आयु वर्ग में गीता रानी ने रजत पदक, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 10000 मीटर दौड़ में अनिल कुमार साह ने रजत पदक जीतने में कामयाब रहे. वहीं, 4-9 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक हासिल किया. इसमें 6 स्वर्ण, 14 रजत व 4 कांस्य पदक शामिल है. झारखंड की टीम ने मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह , सचिव संजीव कुमार तोमर के नेतृत्व में यह कामयाबी हासिल की है. इस चैंपियनशिप में झारखंड के 55 मास्टर एथलीटों ने हिस्सा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola