Jharkhand Crime News : टाटा स्टील के कर्मी ने की हैवानियत की हद पार , हथौड़े से वार कर पत्नी, दो बेटियों और ट्यूशन टीचर को मार डाला

Published at :13 Apr 2021 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : टाटा स्टील के कर्मी ने की हैवानियत की हद पार , हथौड़े से वार कर पत्नी, दो बेटियों और ट्यूशन टीचर को मार डाला

रौशन कुमार और उसका साला अंकित जब दीपक के घर पहुंचे तो दोनों पर उसने हथौड़ा से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद दीपक कुमार घर से जेवर व रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गया. घटना में घायल रौशन व अंकित का टीएमएच में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Jamshedur Crime News, jharkhand news जमशेदपुर : कदमा तिस्ता रोड क्वार्टर नंबर 99 में रहने वाले टाटा स्टील फायर सर्विसेज के कर्मचारी दीपक कुमार ने रविवार की रात पत्नी वीणा कुमारी, बेटी श्रावणी कुमारी उर्फ दीया (16), छोटी बेटी शानवी कुमारी (8) की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद दीपक अपनी दोनों बेटियों व पत्नी के शव के साथ रात भर कमरे में रहा. फिर सोमवार की सुबह कदमा शास्त्रीनगर स्थित ससुराल से पत्नी के सारे जेवर ले आया.

रौशन कुमार और उसका साला अंकित जब दीपक के घर पहुंचे तो दोनों पर उसने हथौड़ा से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद दीपक कुमार घर से जेवर व रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गया. घटना में घायल रौशन व अंकित का टीएमएच में इलाज चल रहा है.

घायल रौशन कुमार ने घटना की जानकारी मृतका वीणा कुमारी के भाई कदमा शास्त्रीनगर निवासी विनोद कुमार को दी. उसके बाद विनोद कुमार परिजन के साथ तिस्ता रोड पहुंचे तो गेट पर ताला लगा पाया. उन्होंने गेट पर लगा ताला कटवाया और कमरे के अंदर घुसे तो बिस्तर पर भांजी का शव पड़ा देखा.

दूसरे कमरे में बहन वीणा का शव पड़ा था. इस बीच ट्यूशन शिक्षिका रिंकी घोष के घरवाले भी उसकी तलाश करते हुए वहां आ पहुंचे. तीसरे कमरे में बॉक्स पलंग को उठाकर देखा गया, तो भीतर रिंकी का अर्धनग्न शव पड़ा था. टीचर के साथ गलत होने की आशंका जतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त खून से सना हथौड़ा, तकिया समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस हत्याओं को अंजाम देने वाले टाटा स्टील फायरसर्विसेज के कर्मचारी दीपक कुमार की तलाश कर रही है.

सभी की हत्या कर रात भर कमरे में रहा आरोपी

रविवार रात दीपक कुमार ने तकिया से मुंह दबाने के बाद हथौड़ा से वार कर पत्नी व दोनों बेटियों की हत्या कर दी. उसने दिन में ट्यूशन टीचर की भी हत्या कर दी. शिक्षिका का अर्धनग्न शव मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिक्षिका के साथ गलत हुआ है या नहीं. दीपक ने अपने दोस्त रौशन व उसके साले अंकित को भी हथौड़ा मारकर घायल कर दिया है. दीपक की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उसे कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

डॉ. एम तमिलवाणन, एसएसपी

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola