Jharkahdn under 19 womens cricket team performed well : लगातार पांच मैच जीत कर झारखंड अंडर-19 बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 21 Dec 2025 9:30 PM

विज्ञापन

लखनऊ में बीसीसीआइ की ओर से आयोजित महिला अंडर-19 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लखनऊ में बीसीसीआइ की ओर से आयोजित महिला अंडर-19 वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में झारखंड का सामना 28 दिसंबर को आंध्र प्रदश से होगा. झारखंड की टीम ग्रुप स्टेज में अजय रही. झारखंड की टीम ने मुंबई, हैदराबाद, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर को हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश किया है. झारखंड की टीम ने कोच जसकरण सिंह की निगरानी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. पूरी टीम ने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में प्रभावित किया है. रविवार को खेले गये ग्रुप-स्टेज के अंतिम मैच में झारखंड की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 69 रन से हराया. इस टूर्नामेंट में गुरलीन (160 रन), आरुषि (151 रन), प्रियंका लूथरा, कुमारी पलक और प्राची प्रधान ने अपनी बल्लेबाजी से सबों को प्रभावित किया. गेंदबाजी में नेहा कुमारी साव (13 विकेट), वृष्टि (9 विकेट) व भूमिका (9 विकेट) ने झारखंड के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola