Jamshedpur news. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 मार्च तक रद्द रहेगी
Updated at : 07 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

10 से 16 मार्च तक नहीं चलेंगी कई रेलगाड़ियां, कुछ को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू 10 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा स्टेशन पर रेल लाइन पर काम किये जाने के कारण 10 से 16 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया है. रद्द की गयी ट्रेनों में आद्रा-मिदनापुर-आद्रा (68090-68089) मेमू पैसेंजर 10 से 16 मार्च तक रद्द रहेगी. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर 10 से 16 मार्च तक रद्द रहेगी. आसनसोल-पारसनाथ-आसनसोल (63594-63593) मेमू पैसेजर 10 मार्च को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 मार्च तक रद्द रहेगी. वर्दमान -हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 व 15 मार्च तक रद्द रहेगी. इसके अलावा चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इसमें टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू (68056-68060) 10 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी. यह ट्रेन आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच नहीं चलेगी. आसनसोल-पारसनाथ-आसनसोल (63594-63593) 13. 14 व 15 को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच नहीं चलेगी. खड़गपुर-गोमो-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस 10 मार्च को शॉर्ट टर्मिनेट की गयी है. यह ट्रेन महुदा-गोमो-महुदा के बीच नहीं चलेगी. आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा (68053-68054) मेमू पैसेंजर 11, 15 और 16 मार्च को पुरुलिया में शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जायेगी. पुरुलिया-बड़ाभूम-पुरुलिया के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी. शुक्रवार को हावड़ा से चल कर टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से बिलंब से पहुंची. उन्हें री-शिड्यूल किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




