बिरसानगर : सेवानिवृत्त टाटा मोटर्स कर्मी के घर से चार लाख के गहनों की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी सेवानिवृत्त टाटा मोटर्स कर्मी देवेंद्र सिंह के घर के गेट का ताला तोड़कर सोमवार की रात करीब चार लाख के गहनों की चोरी कर ली गयी. देवेंद्र सिंह परिवार के साथ इलाज कराने के लिए पिछले चार माह से दिल्ली गये हुए हैं.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी सेवानिवृत्त टाटा मोटर्स कर्मी देवेंद्र सिंह के घर के गेट का ताला तोड़कर सोमवार की रात करीब चार लाख के गहनों की चोरी कर ली गयी. देवेंद्र सिंह परिवार के साथ इलाज कराने के लिए पिछले चार माह से दिल्ली गये हुए हैं. घर की देखरेख का जिम्मा पड़ोसी रामकृष्ण राव को दी थी. मंगलवार की सुबह रामकृष्ण राव ने घर के गेट का ताला टूटा पाया. जिसके बाद उन्होंने बिरसानगर थाना की पुलिस को सूचित किया. चोरों ने घर के तीन कमरे का ताला तोड़कर आलमीरा से गहना गायब कर दिया. इसके अलावा पलंग का सामान भी कमरे में बिखेर दिया. चोर घर में रखे इनवर्टर को भी ले जाने का प्रयास किया. लेकिन नहीं ले जा सके. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की इस दौरान घर के पास से एक कटर जब्त किया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है. जांच में पाया गया कि चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर पाइप के सहारे घर में घुसे और लाइन काटकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस चोरों का पता लगा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










