विधानसभा की सदाचार समिति 12 को पहुंचेगी, लंबित अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन मामलों की करेगी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
विस की सदाचार समिति 12 को पहुंचेगी, लंबित अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन मामलों की करेगी समीक्षा

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति 12 जुलाई को जमशेदपुर पहुंचेगी। समिति लंबित अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति 12 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के दौरे पर आयेगी. समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित विभागवार अनुकंपा आधारित नियुक्ति, पेंशन तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करना और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करना है. समिति के सभापति कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह हैं.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे सरायकेला से जमशेदपुर स्थित परिसदन (सर्किट हाउस) पहुंचेगी. दोपहर 3 बजे से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा बैठक करेगी. इस दौरान आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण भी किया जायेगा. 13 जुलाई को सुबह 9 बजे परिसदन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक और समीक्षा बैठक होगी. इसके बाद सुबह 10 बजे समिति धनबाद के लिए रवाना हो जायेगी.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola