डिमना : पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, एक घायल

Author Chandra Shekhar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के डिमना रोड में पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित जयपाल कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसे बचाने पहुंचा एक अन्य मजदूर घायल हो गया. हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे श्रीश्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के समीप हुआ. जानकारी के अनुसार, पीएचइडी विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान 50 वर्षीय मजदूर चेतन यादव पाइप उठा रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गड्ढे में जमा पानी को मोटर से बाहर निकाला जा रहा था. आशंका है कि मोटर के बिजली के केबल से करंट पानी में फैल गया होगा, जिसकी चपेट में चेतन यादव आ गये. उन्हें तत्काल साथियों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चेतन यादव को बचाने के प्रयास में अर्जुन यादव भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गये. उनका इलाज चल रहा है. मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित पेशाम गांव के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola