साकची : अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Author Nikhil Sinha|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में टिस्को वाटर टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच और शव की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर साकची थानांतर्गत टिस्को वाटर टंकी के पास पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति उसी क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था. पुलिस उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति गिरा हुआ है. जांच के दौरान वह मृत पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कदमा : मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का केस

जमशेदपुर. कदमा थानांतर्गत पदमा रोड की रहने वाली महिला ने विजेंद्र मुखी के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola