Jamshedpur News : बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ जीएम से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर के गैर-कंपनी क्षेत्रों और मानगो नगर निगम क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (जीएम) से मिला.
विज्ञापन
एक-दो दिनों में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Jamshedpur News :
जमशेदपुर के गैर-कंपनी क्षेत्रों और मानगो नगर निगम क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (जीएम) से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को कहा कि शहर में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनता त्रस्त है. जमशेदपुर श्रमिक बहुल क्षेत्र है. जहां दिनभर मेहनत के बाद जब मजदूर घर लौटते हैं, तो उन्हें अंधेरे और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ता है. बिजली के अभाव में छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं बेहाल हैं. महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग समस्या को लेकर गंभीर है और अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य कर दी जायेगी. सुबोध श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पप्पू सिंह, अमित शर्मा, बीर सिंह देवगम, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




