Jamshedpur News : सोनारी के छात्र की कपाली में गला रेतकर हत्या, दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सोनारी के छात्र की कपाली में गला रेतकर हत्या, दो गिरफ्तार

Jamshedpur News : सोनारी ग्वाला बस्ती के रहने वाले मैट्रिक परीक्षार्थी शिवम कुमार सिंह (17) की बुधवार रात कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में खजूर के पेड़ के नीचे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

सोनारी ग्वाला बस्ती का रहनेवाला था 17 वर्षीय शिवम

फोन कर बुलाया, फिर शराब पार्टी के दौरान धारदार हथियार से किया हमला

पूर्व विवाद और प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

शव के पास शराब की बोतल, पानी, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और बाइक बरामद

घटनास्थल से बरामद बाइक जुबली पार्क से हुई थी चोरी

Jamshedpur News :

सोनारी ग्वाला बस्ती के रहने वाले मैट्रिक परीक्षार्थी शिवम कुमार सिंह (17) की बुधवार रात कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में खजूर के पेड़ के नीचे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी. पूर्व विवाद और प्रेम-प्रसंग की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त राहुल दास और मो. आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डोबो मेन रोड को दो घंटे तक जाम कर दिया.

शिवम कदमा स्थित नेताजी पब्लिक स्कूल का दसवीं का छात्र था और इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था. बुधवार रात करीब 9 बजे किसी का फोन आने के बाद वह बाइक से घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह कमारगोड़ा नाले के पास उसका शव मिला.

शव के पास शराब की बोतल, सिगरेट, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक और बाइक बरामद की गयी. घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया गया कि पहले शराब पार्टी हुई, फिर किसी बहाने से शिवम की हत्या कर दी गयी. हमलावरों ने शिवम के गले और सीने पर धारदार हथियार से वार किया है.

पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण पूर्व का विवाद और प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की योजना बनाकर शिवम को बुलाया था. दोनों आरोपी गुरुवार को सोनारी थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण किया. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है.

इस मामले में एक अहम बात सामने आयी है कि घटनास्थल से बरामद बाइक, जो जुबली पार्क क्षेत्र से चोरी हुई थी. बाइक मालिक ने बिष्टुपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं, घटनास्थल से बरामद एक मोबाइल फोन की भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस को संदेह है कि मोबाइल किसी आरोपी का हो सकता है.

स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने किया सड़क जाम और हंगामा

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने शव के साथ डोबो मेन रोड पर प्रदर्शन किया. हत्यारों की गिरफ्तारी और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. गुस्साये लोगों ने टायर जलाकर विरोध जताया. पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया.

वर्जन…

कपाली हत्याकांड में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या का कारण पुराना विवाद है. अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.

मुकेश कुमार लुणायत, एसपी सरायकेलाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola