Jamshedpur News : मानगो में आधे घंटे में एक ही गाड़ी का दो बार कटा चालान, एएसआई सस्पेंड

Updated at : 22 Mar 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो में आधे घंटे में एक ही गाड़ी का दो बार कटा चालान, एएसआई सस्पेंड

मानगो ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शास्त्रीनगर निवासी सईक कलाम की गाड़ी (जेएच05बीएन-7332) का आधे घंटे के भीतर दो बार चालान काट दिया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शास्त्रीनगर निवासी सईक कलाम की गाड़ी (जेएच05बीएन-7332) का आधे घंटे के भीतर दो बार चालान काट दिया गया. पहला चालान एएसआई अनिरुद्ध प्रसाद ने बिना हेलमेट के आरोप में 1000 रुपये का काटा, जबकि दूसरा चालान मानगो ट्रैफिक प्रभारी ने नाबालिग के गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर 25 हजार रुपये का काट दिया. गाड़ी मालिक के विरोध करने पर दोनों पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गयी. मामले की सूचना एसएसपी किशोर कौशल को दी गयी, जिसके बाद उन्होंने एएसआई अनिरुद्ध प्रसाद को सस्पेंड कर दिया और दोहरी चालान की जांच का आदेश दिया.

मामला शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है. घटना के संबंध में सईक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से मानगो की ओर आ रहे थे. उसी दौरान ईशु भवन के पास ट्रैफिक एएसआई अनिरुद्ध प्रसाद ने उनका 1000 रुपये का चालान काटा. उसके कुछ ही देर के बाद यातायात मानगो प्रभारी उसी खड़ी गाड़ी पर बैठे एक नाबालिग का फोटो लिये. उसके बाद उसी गाड़ी का 25 हजार रुपये का चालान काट दिये.

विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी पाकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस गलती के लिए मानगो ट्रैफिक प्रभारी जिम्मेदार हैं. पहले उनके निर्देश पर 1000 रुपये का चालान काटा गया और बाद में उन्होंने ही दोबारा 25 हजार का चालान काट दिया. पप्पू सिंह ने एसएसपी से मानगो ट्रैफिक प्रभारी की कार्यशैली की जांच की मांग की है.

तकनीकी त्रुटि भी उजागर

गाड़ी मालिक ने बताया कि पहले चालान पर तिथि 21 मार्च 2024 दर्ज थी, जबकि घटना 21 मार्च 2025 की है. पूछने पर पुलिस ने इसे तकनीकी त्रुटि बतायी. मामले को लेकर वाहन मालिक ने न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola