Jamshedpur News : जुगसलाई पुलिस ने निजाम और भाकुड़ को लिया रिमांड पर
Updated at : 03 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी भाकुड और निजाम ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
विज्ञापन
दोनों से गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले में की पूछताछ
Jamshedpur News :
जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी भाकुड और निजाम ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. रविवार को जुगसलाई पुलिस ने गोलीकांड के बारे में पूछताछ करने को लेकर भाकुड़ और निजाम को रिमांड पर लिया है. दोनों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों से फायरिंग करने के मुख्य कारण के बारे में जानकारी ली. हालांकि भाकुड़ हथियार कहां से लाया है और उसे हथियार कौन उपलब्ध करा रहा है, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी. उसने बताया कि उसका इरशाद से कोई विवाद नहीं है. रोहित से उसकी पुरानी रंजिश है. इस मामले में पुलिस ने जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो. अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पूजा के पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल और चार जिंदा गोली बरामद की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




