Jamshedpur News : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना जल्द चालू करने की मांग

Updated at : 28 Feb 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना जल्द चालू करने की मांग

भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार से मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की.

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने जून-जुलाई तक जलापूर्ति शुरू करने का दिया आश्वासन

Jamshedpur News :

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार से मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने जलापूर्ति में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इस योजना को 15 महीनों में पूरा करने का एग्रीमेंट हुआ था, जिसे 26 जुलाई 2024 तक पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन अब बहाने बनाये जा रहे हैं.

अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 19 पंचायतों के 113 गांव और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में जून-जुलाई तक जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी, जबकि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 20 हजार निवासियों को अप्रैल से पानी उपलब्ध होगा.

इसके साथ ही, बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने उपायुक्त से बागबेड़ा, परसुडीह, घाघीडीह, किताडीह, करनडीह और सुंदरनगर में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े.

इस दौरान सुबोध झा ने जलापूर्ति योजना में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा और केंद्र सरकार से फंड नहीं मिलने के दावे पर सवाल उठाते हुए इसका आधिकारिक पत्र उपलब्ध कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में विनोद राम, रितु सिंह, पवित्रा पांडे, सूरज ओझा, सिकंदर शर्मा, कृष्ण सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा और राजेश शर्मा सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola