Jamshedpur News : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : फिर गिरा छत का प्लास्टर, सुखद संयोग रहा कि...

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एक बार फिर बुनियादी ढांचे की जर्जर स्थिति उजागर हुई. कॉलेज के प्रशासनिक भवन (ब्लॉक-ए) के मुख्य द्वार के छत का प्लास्टर अचानक से भरभरा कर गिर गया

विज्ञापन

पिछले एक साल में कई बार गिर चुका है छत का प्लास्टर व छज्जा

जर्जर भवन का छात्रों ने हेलमेट पहनकर किया था विरोध

Jamshedpur News :

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एक बार फिर बुनियादी ढांचे की जर्जर स्थिति उजागर हुई. कॉलेज के प्रशासनिक भवन (ब्लॉक-ए) के मुख्य द्वार के छत का प्लास्टर अचानक से भरभरा कर गिर गया. सुखद संयोग रहा कि घटना के समय वहां कोई आवाजाही नहीं हो रही थी, अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना घट सकती थी. यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले साल जुलाई से लेकर अब तक कॉलेज कैंपस में छतों का प्लास्टर और छज्जों के गिरने का सिलसिला जारी है. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा को लेकर आशंकित छात्र पूर्व में विरोध स्वरूप कक्षाओं में हेलमेट पहनकर बैठ चुके हैं. बिल्डिंग कमेटी ने बजट तो बनाया, दो बार यूनिवर्सिटी को पत्र भी लिखे, लेकिन मरम्मत नहीं हुआ. हालांकि, शनिवार की घटना को प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार ने गंभीरता से लिया और आनन-फानन में बैठक बुलायी और रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत प्रसाद कर्ण को मामले से अवगत कराया. छात्र संगठनों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब स्थायी समाधान की मांग की है.

सोमवार से शुरू होगा मरम्मत का कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत प्रसाद कर्ण ने कॉलेज प्रबंधन से नुकसान की तस्वीरें और विस्तृत रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से मांगी है. साथ ही सोमवार से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है.

वर्जन…

छत का निरीक्षण करने पर पाया गया कि जल निकासी की समस्या है. मरम्मत के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग की वाटर प्रूफिंग का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा. क्षतिग्रस्त जो हिस्सा अभी भी लटका हुआ है, उसे सोमवार को सावधानीपूर्वक हटा दिया जायेगा.

डॉ राजीव कुमार, प्रिंसिपल, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेजB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola