जमशेदपुर: परसुडीह में महिलाएं ने ली झामुमो की सदस्यता, सरकार महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को संकल्पित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2023 11:36 AM

विज्ञापन

परसुडीह के हलुदबनी सुभाष चंद्र मिलन संघ क्लब में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो का सदस्यता ली.

विज्ञापन

परसुडीह के हलुदबनी सुभाष चंद्र मिलन संघ क्लब में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो का सदस्यता ली. इसमें कुमकुम पोद्धार, मुखिया पानो मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बबीता करूआ, मुखिया नागी मुर्मू अर्पिता, मुक्ता, हलिना खातुन, कंचन देवी, रितेश घोषाल, पिंकी गोस्वामी व वंदना चटर्जी के अलावा अन्य महिलाएं शामिल थी. इस मौके पर बतौर अतिथि उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या, विधायक सविता महतो एवं विधायक मंगल कालिंदी ने पार्टी में शामिल हो रही महिलाओं को स्वागत किया.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस संगठन में महिला की शक्ति हो, उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता है. सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि समेत कई योजनाएं चल रही है. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे. मौके पर झामुमो के झामुमो नेता पलटन मुर्मु, देवजित मुखर्जी, नानटू सरकार, काबलू महतो, नौशाद आलम, नंदु सरदार, तरुण पाल, संजय सिंह, राकेश चक्रवर्ती, कार्तिक मछुआ, बिमल पाल आदि उपस्थित थे.

Also Read: जमशेदपुर : बिष्टुपुर गुरुद्वारा से 27 को निकलेगा नगर कीर्तन, जोखिम भरे करतबों पर सीजीपीसी ने लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola