Video: जमशेदपुर में बारिश ने बढ़ायी ठंड, जानें कब से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
Video: जमशेदपुर में बारिश ने बढ़ायी ठंड, जानें कब से मिलेगी राहत

जमशेदपुर में मंगलवार को हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा. लेकिन 6 मार्च को फिर से बारिश की आशंका जतायी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोमवार की शाम तकरीबन छह बजे हुई झमाझम बारिश और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने फिर से ठंड बढ़ा दी है. इससे पहले रविवार की रात भी रिमझिम बारिश हुई और सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई. गर्मी की सुगबुगाहट के बीच बारिश से पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम वि���ाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. जबकि बुधवार (6 मार्च) व गुरुवार (7 मार्च) गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 8 मार्च से मौसम फिर साफ रहेगा.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola