ePaper

Jamshedpur Weather: 40 डिग्री के पार हुआ जमशेदपुर का तापमान, 30 व 31 को होगी बारिश

Updated at : 29 Mar 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur weather temperature crossed 40 degree

जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री के पार.

जमशेदपुर में तपती गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. 30 और 31 मार्च को बारिश के आसार हैं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर में मौसम कहर बरपा रहा है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास हुआ. धूप के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान किया.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 1.8 सेंटीग्रेड अधिक है. जमशेदपुर से ज्यादा उच्चतम तापमान डालटेनगंज का रहा. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है.

एक दिन में 2.6 डिग्री बढ़ा जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. एक दिन में न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है. रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 72 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 34 प्रतिशत थी.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

समुद्र के ऊपर बना नया चक्रवात, होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा ओडिशा और उससे सटे इलाकों में भी समुद्र के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर झारखंड में भी देखा जाएगा. इसके असर से कम से कम दो दिन तक कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं.

गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को किया परेशान

बता दें कि शुक्रवार को भी दिन भर लोगों को उमस ने परेशान कर रखा था. हालांकि, शाम पांच बजे से ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसकी वजह से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की. ज्ञात हो कि रांची का अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री के पार हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री हो गया है.

30-31 मार्च को होगी बारिश

झारखंड में शुष्क व गर्म मौसम के बीच 30 मार्च से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 व 31 मार्च को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. हालांकि, इस बारिश का कोई खास असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होगी.

Also Read : Dhanbad Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा धनबाद का तापमान, बढ़ने लगी परेशानी, जानें कब बरसेगा पानी

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान नहीं है सबसे अधिक

बता दें कि जमशेदपुर का तापमान इतना होने के बावजूद यह झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान नहीं है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेंटीग्रेड.

बरही में 24 घंटे के दौरान हुई 2.5 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, हजारीबाग जिले के बरही में सबसे अधिक 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि लातेहार में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई. जमशेदपुर के पड़ोसी जिले पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola