जमशेदपुर में वोट से पहले भाजपा नेता गिचू अग्रवाल गिरफ्तार, रात भर धरना पर बैठे सरयू राय

सरयू राय के साथ गिचू अग्रवाल (नीली जींस और लाल टी-शर्ट में).
Jamshedpur BJP Leader Arrest: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले जमशेदपुर के भाजपा नेता गिचू अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
Jamshedpur BJP Leader Arrest|झारखंड में वोट से एक दिन पहले जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गिचू अग्रवाल को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद ही प्रदर्शन शुरू हो गए. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एनडीए प्रत्याशी सरयू राय सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए.
सरयू राय ने पुलिस पर लगाया बन्ना समर्थक की तरह काम करने का आरोप
सरयू राय ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी और जमशेदपुर की पुलिस स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक के रूप में काम कर रही है. बन्ना गुप्ता के इशारे पर जला पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की है. सरयू राय ने चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत की है. मांग की है कि उपायुक्त और एसएसपी को काम करने से रोका जाए. केंद्रीय बलों की तैनाती कर यहां चुनाव कराए जाएं.

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे गिचू अग्रवाल
गिचू अग्रवाल कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे. वह लगातार सरयू राय के पक्ष में प्रचार कर रहे थे. गिचू अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके घर पहुंची. दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. उनकी पत्नी और बेटी से दुर्व्यवहार किया.
गिचू की पत्नी ने लगाया बेटी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
दूसरी ओर गिचू की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके घर पहुंचे पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे. उनकी बेटियों को गंदी नजर से देखकर गालियां दे रहे थे. इस दौरान उनके साथ कोई महिला पुलिस नहीं थी. कहा- अचानक से देर रात घर में घुसकर मेरे पति और मेरी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया. मेरे पति को गिरफ्तार करके कदमा थाना की बजाय सोनारी थाना ले गए.

गिचू की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समर्थकों के साथ थाने पहुंचे सरयू राय
गिचू अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही एनडीए प्रत्याशी सरयू राय, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता थाने पहुंचे. पुलिस और बन्ना गुप्ता के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए रात भर थाने में जमीन पर बैठे रहे. रात भर चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गिचू अग्रवाल को बांड पर छोड़ दिया.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
केंद्रीय बल की निगरानी में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने केंद्रीय बल की निगरानी में निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग की है. भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बन्ना गुप्ता का गुंडाराज अब खत्म होने वाला है. जनता सब देख रही है. मैं जमशेदपुर की जनता से मांग करता हूं कि भारी से भारी मतों से एनडीए उम्मीदवारों को जिताकर बन्ना गुप्ता के गुंडाराज को खत्म करें.
Also Read
आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी
परिवर्तन से ही झारखंड का होगा भला, बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने कही ये बात
झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




