Jamshedpur News : परसुडीह : पटरी पर मिला युवक का दो भाग में बंटा शव, आत्महत्या की आशंका
Updated at : 10 Mar 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटानगर के सलगाझड़ी फाटक से कुछ दूर पहले रेल पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटानगर के सलगाझड़ी फाटक से कुछ दूर पहले रेल पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक की पहचान शहनवाज शेख के रूप में हुई है. शहनवाज शेख महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला था. वह पेशे से खलासी का काम करता था. पिछले दिनों गुड़ लेकर वह ट्रक से कृषि बाजार समिति आया था. शहनवाज शेख का शव देखने से यह साफ प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है. क्योंकि शहनवाज शेख का शरीर बीच से दो भाग में कटा हुआ है. ट्रक चालक ने बताया कि शहनवाज शेख मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी था. इस मामले में टाटानगर रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं चालक ने उसके परिवार को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




