Jamshedpur News : सीतारामडेरा से दो बाइक और साकची से दो स्कूटी की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : वाहन चोर गिरोह ने साकची से दो स्कूटी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से दो बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक ने साकची और सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
वाहन चोर गिरोह ने साकची से दो स्कूटी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से दो बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक ने साकची और सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास छठ पूजा करने पहुंचे काशीडीह लाइन नंबर-10 निवासी संजय कुमार शुक्ला की स्कूटी (जेएच05बीक्यू 5626) की चोरी हो गयी. इसके अलावा काशीडीह लाइन नंबर एक निवासी मनीष प्रसाद की स्कूटी (जेएच05बीएल 1132) उनके घर के सामने से चोरी हो गयी. दूसरी ओर, भुइयांडीह बस स्टैंड से भुइयांडीह धोबी घाट निवासी सुसेन मंडल की बाइक की चोरी हो गयी. वहीं, बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा निवासी अशोक कुमार प्रजापति की मोटरसाइकिल उनके घर के सामने से चोरी हो गयी. पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










