Jamshedpur News : मरांगबुरु को बचाने के लिए आदिवासियों ने गिरिडीह में निकाली जनाक्रोश महारैली

Updated at : 13 Mar 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मरांगबुरु को बचाने के लिए आदिवासियों ने गिरिडीह में निकाली जनाक्रोश महारैली

Jamshedpur News : झारखंड समेत अन्य राज्यों के आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने बुधवार को गिरिडीह मरांगबुरू पारसनाथ के मधुबन फुटबॉल मैदान में जनाक्रोश महारैली का आयोजन किया.

विज्ञापन

झारखंड समेत अन्य राज्यों से भी जुटे आदिवासी-मूलवासी

Jamshedpur News :

झारखंड समेत अन्य राज्यों के आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने बुधवार को गिरिडीह मरांगबुरू पारसनाथ के मधुबन फुटबॉल मैदान में जनाक्रोश महारैली का आयोजन किया. महारैली के बाद आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों ने मरांगबुरू पारसनाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित एक मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेषित किया.

जनाक्रोश महारैली में अतिक्रमण हटाओ-मरांगबुरू बचाओ अभियान के तहत हजारों आदिवासी पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ पहुंचे थे. माझी परगना महाल धाड़ दिशोम के देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू व ताेरोप परगना दशमत हांसदा ने बताया कि मरांगबुरू सदियों से आदिवासी समुदाय का है. इस पर किसी दूसरे समुदाय के अतिक्रमण को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मरांगबुरू से आदिवासी समाज का वजूद व इतिहास है, लेकिन आदिवासियों के इतिहास को कुछ लोग मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा किसी भी हाल में होने नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola