Jamshedpur News : मानगो को टाटा स्टील जैसी सुविधा दिलाना ही लक्ष्य : जितेंद्र सिंह

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 02 Feb 2026 1:17 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो बाजार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

सब्जी दुकानदारों को स्थायी दुकान दिलाना और पेयजल समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता : पार्वती

Jamshedpur News :

मानगो बाजार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पत्नी पार्वती देवी मानगो मेयर का चुनाव लड़ेंगी, जबकि वे स्वयं वार्ड नंबर 35 से चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने शहर में जारी दोहरी सुविधा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानगो की जनता के साथ भेदभाव हो रहा है.

एक ओर टाटा स्टील कमांड एरिया में विशेष सुविधाएं हैं, तो दूसरी ओर मानगो इन सुविधाओं से वंचित है. मेयर प्रत्याशी पार्वती देवी ने कहा कि फुटपाथ के सब्जी दुकानदारों को स्थायी दुकान दिलाना और पेयजल समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी. जितेंद्र सिंह ने कहा जनता का समर्थन मिला, तो मानगो में भी टाटा स्टील कमांड एरिया जैसी सुविधाएं बहाल करने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola