Jamshedpur News: शहरी क्षेत्रों में लाभार्थियों का नहीं हो रहा बंध्याकरण ऑपरेशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में बुधवार को शहरी क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण की रजिस्टर में नहीं हो रही इंट्री
सिविल सर्जन ने सप्ताह में तीन दिन बंध्याकरण करने का दिया निर्देश
Jamshedpur News :
सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में बुधवार को शहरी क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान पता चला कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्रों में जितने भी लाभार्थी हैं, उनका बंध्याकरण का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. इसको लेकर सप्ताह में तीन दिन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया. ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके. वहीं जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में हो रही गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों को दिये जा रहे टीका से संबंधित कोई रजिस्टर नहीं है. जिससे पता नहीं चल रहा है कि कितनी गर्भवती महिलाओं की जांच हो रही है और कितने बच्चों को टीका दिया जा रहा है. इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं व एएनएम को रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा. जिले में 30 जनवरी से कुष्ठरोग खोज अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर एएनएम व सहियाओं को लोगों को जागरूक करने को कहा गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, सहिया, एएनएम व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










