बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ जमशेदपुर में रैली

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में जमशेदपुर में प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर
Jamshedpur News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में जमशेदपुर में सर्व सनातन समाज के नेतृत्व में रैली निकाली गई.
Jamshedpur News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन) पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को सर्व सनातन समाज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. 28 संगठनों से जुड़े सैकड़ों हिंदू जनमानस युवा शक्ति व मातृ शक्ति ने आक्रोश जताया.
साकची के सुभाष मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च
साकची के नेताजी सुभाष मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर बांग्लादेश के यूनुस सरकार और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कड़े कदम उठाने की मांग की.
आक्रोश मार्च में ये लोग हुए शामिल
प्रदर्शन में नेताजी सुभाष मंच के प्रमुख शेखर डे, श्री रामनवमी अखाड़ा समिति के प्रमुख अभय सिंह, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, महाकाल सेवा समिति के संरक्षक नीरज सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, विहिप के अध्यक्ष अजय गुप्ता, रंगरेटा सभा के प्रमुख मंजीत सिंह गिल, अधिवक्ता रविंद्र नाथ चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांझी आवाज के संरक्षक सतबीर सिंह सोमू, आगाज के संरक्षक इंदर सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण सिंह, हिंदू पीठ के अरुण सिंह, रवि सिंह, इस्कॉन के स्वामी जगन्नाथ दास, शिक्षाविद रागिनी, आरएसएस के रामचंद्र समेत बंगाल क्लब, द मिलानी, भारत सेवाश्रम, हिंदू उत्सव समिति, राम कृष्ण मिशन, महाराष्ट्र हितकारी मंडल, ब्रह्मकुमारी समाज, करनी सेना, वैश्य समाज, राधा स्वामी सत्संग, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, इस्कॉन, बरनवाल मोदी सेवा समिति, उत्तर प्रदेश संघ, बिहार एसोसिएशन, ब्रह्मऋषि समाज, हिंदू पीठ, गौ रक्षा समिति, दुर्गावाहिनी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह स्वीकार्य नहीं – शेखर डे
मौके पर द मिलानी के प्रमुख सह समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. उनके परिवार के लोगों ने बांग्लादेश की आजादी के लिए अपना खून बहाया है. अब निहत्थे लोगों का खून बहता वे नहीं देख पा रहे हैं. इस मामले में भारत सरकार की चुप्पी समझ से परे है.
बांग्लादेश के खिलाफ भारत को करना चाहिए सैन्य कार्रवाई – डे
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए बढ़ना चाहिए, ताकि समय रहते वहां हिंदुओं की सुरक्षा की जा सके. आम बगान में आयोजित सभा को श्री रामनवमी अखाड़ा समिति के प्रमुख अभय सिंह, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, महाकाल सेवा समिति के संरक्षक नीरज सिंह ने भी संबोधित करते हुए बांग्लादेश पर सीधी कार्रवाई करने की मांग की.
Also Read
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के खिलाफ सनातनियों ने निकाली आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जताया गया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




