Jamshedpur News : झूठे आरोपों से राहुल का परिवार परेशान, सिदगोड़ा थाना में दर्ज करायी शिकायत
Updated at : 13 Mar 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सिदगोड़ा शिव सिंह बगान निवासी राहुल सिंह और नवीन सिंह ने गुरुवार को सिदगोड़ा थाना में मनप्रीत सिंह की मां सोनी कौर और पिता हरजिंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा शिव सिंह बगान निवासी राहुल सिंह और नवीन सिंह ने गुरुवार को सिदगोड़ा थाना में मनप्रीत सिंह की मां सोनी कौर और पिता हरजिंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनी कौर द्वारा लगाये गये आरोप निराधार और झूठे हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार झूठी शिकायत दर्ज कराकर उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. राहुल सिंह के अनुसार, वह हाल ही में उत्तर प्रदेश गये थे और बुधवार की शाम पत्नी के साथ वापस लौटे. इसके बावजूद, उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाकर सोनी कौर और हरजिंदर सिंह ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत की है. राहुल ने यह भी बताया कि उनके पिता कालिका सिंह पिछले कई महीनों से गांव में रह रहे हैं.गौरतलब है कि बुधवार रात मनप्रीत सिंह की मां सोनी कौर और पिता हरजिंदर सिंह ने राहुल सिंह, उनके भाई अक्षय सिंह, नवीन सिंह समेत अन्य पर घर के पास हंगामा करने और धमकी देने का आरोप लगाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




