jamshedpur news : बिजली टैरिफ प्रस्ताव पर 16-17 फरवरी को जनसुनवाई

बिजली महंगी करने का दिया गया है प्रस्ताव
जमशेदपुर. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नयी बिजली दरों पर जनसुनवाई की घोषणा की है. टाटा स्टील ने जमशेदपुर की बिजली महंगी करने का प्रस्ताव दिया है, जबकि टाटा स्टील यूआइएसएल ने सरायकेला-खरसावां (आदित्यपुर समेत) के लिए दर वृद्धि का प्रस्ताव रखा है. साथ ही टाटा पावर ने भी अपना टैरिफ प्रस्ताव जमा किया है. अधिसूचना के अनुसार 16 फरवरी दोपहर 3 बजे आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में यूआइएसएल प्रस्ताव पर सुनवाई होगी. वहीं, 17 फरवरी सुबह 11:30 बजे गोलमुरी क्लब में टाटा स्टील और उसी दिन दोपहर 3 बजे टाटा पावर के प्रस्ताव पर सुनवाई होगी. आयोग ने उपभोक्ताओं से सुझाव देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










