Jamshedpur News : जनता दरबार में 50 से ज्यादा आवेदन जमा, कई समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन

Updated at : 19 Feb 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : जनता दरबार में 50 से ज्यादा आवेदन जमा, कई समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन

Jamshedpur News : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया. जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया. जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. उपायुक्त ने कई समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया.

वहीं दुकान आवंटन, विद्यालय में नामांकन, किरायेदार से घर खाली कराने, राशन नहीं मिलने, भूमि बंदोबस्ती, आधार सेंटर का लाइसेंस, घरेलू विवाद, अनुकंपा पर चयन, मजदूरी भुगतान नहीं होने, भूमि विवाद, वृद्धा आश्रम से संबंधित, नौकरी, चौकीदार नियुक्ति, जेआरजीबी बैंक खाता से अवैध निकासी, इडब्लूएस सर्टिफिकेट समेत कई समस्याओं से संबंधित आवेदन को संबंधित अधिकारी को अग्रसारित कर दिया. उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं को समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola