ePaper

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में शराब दुकान के गार्ड को बंधक बनाकर 6.14 लाख रुपए लूटे

Updated at : 08 Jun 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में शराब दुकान के गार्ड को बंधक बनाकर 6.14 लाख रुपए लूटे

Jamshedpur News: शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी और सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों दुकान की जांच की.

विज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सफेद रंग की कार में सवार चार युवकों ने दो शराब दुकान के गार्ड को बंधक बनाने के बाद दुकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये.

Jamshedpur के बारीडीह में सबसे पहले 3.01 लाख रुपए निकाले

बदमाशों ने पहले बारीडीह बाजार स्थित विदेशी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड आनंद कुमार को स्प्रे मारकर बेहोश करने के बाद दुकान का तोड़कर 3.01 लाख रुपये नकद निकाल लिया. बारीडीह में विदेशी शराब दुकान में वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश सिदगोड़ा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पहुंचे.

गार्ड को बेहोश करके दुकान का ताला तोड़ ले उड़े 3.13 लाख

यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड के पहले स्प्रे मारकर बेहोश किया और फिर दुकान का ताला तोड़कर 3.13 लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश गार्ड बिनोद कुमार का हाथ बांध कर बंधक बनाकर कार में सवार कर लक्ष्मीनगर ले गये. लक्ष्मीनगर ले जाने के बाद बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड बिनोद कुमार को एक पेड़ में बांध दिया.

आबकारी विभाग के अफसर और सिदगोड़ा पुलिस ने की जांच

शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी और सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों दुकान की जांच की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस संबंध में दुकान के प्रभारी आशीष कुमार ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है.

रात में कार से आए चार युवक गार्ड को बेहोश कर ले गए रुपए

शैलेंद्र यादव ने बताया कि रात में करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. दुकान में शराब की बिक्री का 3.01 लाख रुपये था. रात में कार में चार युवक पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा गार्ड को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया. फिर दुकान का ताला तोड़कर रुपये ले गये.

कंपोजिट दुकान के गार्ड को साथ ले गए, लक्ष्मीनगर में पेड़ से बांधा

दूसरी ओर, कंपोजिट दुकान के इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि कार में सवार युवक हमारे दुकान के सुरक्षा गार्ड बिनोद कुमार को पहले स्प्रे माकर बेहोश कर दिया. फिर हाथ बांध दिया. वहीं, मुंह पर पट्टी बांधकर कार में जबरन बैठा दिया. इसके बाद बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर 3.13 लाख रुपये काउंटर से निकाल लिये. रुपये निकालने के बाद कार में सवार बदमाश सुरक्षा गार्ड को कार से लक्ष्मीनगर ले गये, जहां एक पेड़ से उसे बांध दिया.

सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी, दिखी कार

शनिवार को वारदात की सूचना पर पहुंची सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी कैमरा में सफेद रंग की कार की तस्वीर मिली है. पुलिस उक्त फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

भिलाई पहाड़ी में विदेशी शराब दुकान का ताला तोड़ा

बदमाशों ने शुक्रवार की रात एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान का भी ताला तोड़ा. लेकिन दुकान के शटर का लॉक नहीं खुलने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान को लूटा, लाखों के गहने और नकद ले उड़े

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola