Jamshedpur News : छह मार्च तक नहीं हुई कार्रवाई तो सात को कचरा लेकर होगा प्रदर्शन

Updated at : 28 Feb 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : छह मार्च तक नहीं हुई कार्रवाई तो सात को कचरा लेकर होगा प्रदर्शन

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय द्वारा मनोनीत जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में हुयी. बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी विधानसभा के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की.

विज्ञापन

जनसुविधाओं की बदहाली पर सरयू राय के प्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश, अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन

Jamshedpur News

:

विधायक सरयू राय द्वारा मनोनीत जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में हुयी. बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी विधानसभा के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की. इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में नाली जाम, कचरा उठाव में देरी, स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लाइट की मरम्मत न होने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुयी.

बैठक में प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लाइट की मरम्मत नहीं होने से कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहता है.

छह मार्च तक ठोस कार्रवाई नहीं, तो होगा प्रदर्शन

बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. यदि छह मार्च तक ठोस कार्रवाई नहीं हुयी, तो सात मार्च को अक्षेस कार्यालय के सामने कचरा लेकर प्रदर्शन किया जायेगा.

इस बैठक में जनसुविधा प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य सेवा प्रतिनिधि नीरज सिंह, कदमा के प्रतिनिधि अनुज चौधरी, सोनारी के प्रतिनिधि रवि ठाकुर, बिष्टुपुर के प्रतिनिधि सन्नी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola